बरवाडीह (लातेहार)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बरवाडीह की मासिक बैठक शनिवार को मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. बैठक में मंडल प्रभारी सह जिला महामंत्री छोटू राजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छोटू राजा ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय से ही संभव है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है. ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का गंभीरता से सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की. मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है. प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया. बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई. बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, जिला प्रतिनिधि विकास तिवारी, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दीपक राज, मंडल उपाध्यक्ष शकुंतला देवी, उपेंद्र प्रसाद (ओपी), विवेक कुमार सिंह, मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार, हेमंत कश्यप, मंडल मंत्री संजीव कुमार गुप्ता, शिव नारायण प्रसाद, मंडल कोषाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी, कार्यालय मंत्री अमरेंद्र रजक, मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार यादव, मीडिया सह प्रभारी शंभू प्रजापति, आईटी संयोजक राहुल कुमार, बूथ अध्यक्ष रुप्तेश्वर सिंह, ओमप्रकाश लाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.