IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

नेमरा पहुंंचे राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, सीएम की दिवगंत माता को दी श्रद्धांजलि

लातेहार। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम रविवार को रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे. यहां उन्‍होने दिशोम गुरू राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्‍व शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर उन्‍होने दिवगंत श्रीमती सोरेन के चित्र पर पुष्‍पंजलि कर उन्‍हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर श्री राम ने कहा कि दिवंगत रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है. उनका परिवार झारखंड की राजनीति और राज्य के सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. मौके पर सांसद बैद्यनाथ राम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. मौके पर राज्‍यसभा सासंद श्री राम ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से आत्‍मिय मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की. इस मौके पर सांसद श्री राम बहुत भी भावुक नजर आये.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!