maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

विश्व आदिवासी दिवस पर शोभायात्रा व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन

महुआडांड़ (लातेहार)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छेछाड़ी आदिवासी जागृति मंच, महुआडांड़ के तत्वावधान में गोठगांव चटकपुर में भव्य शोभायात्रा सह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महुआडाँड़ के ब्लॉक परिसर बिरसा चौक शास्त्री चौक अम्बेडकर चौक ,शहीद चौक, रेजिडेंशियल स्कूल मे प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर आदिवासी पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई। बाईक जुलूस में शामिल सेकैडो लोगो ने आदिवासी एकता जिंदाबाद के नारे लगाये।तत्पश्चात शोभायात्रा सह श्रद्धांजलि जुलूस 15 किमी की दूरी तय कर गोठगांव चटकपुर के 21 पहाड़ के कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां पारंपरिक आदिवासी विधि-विधान के साथ पाहान और बैगा द्वारा पूजा-अर्चना की गई।इस अवसर पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर आदिवासी एकता, परंपरा और अधिकारों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण एक्का ने किया।मुख्य अतिथियों में एसडीओ सुलेमान मुंडरी ,थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, उपप्रमुख अभय मिंज ,फादर दिलीप, अजित पाल कुजूर, फादर अशोक, विनोद उरांव, प्रदीप उराँव, , रवि मिंज, संतोष कुजूर, सुबेदार कुजूर, के अलावे 21 पहाड़ के राजा,ग्राम प्रधान, मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर “आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो” का संदेश गूंजा और विश्व आदिवासी दिवस को केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान, संस्कृति और चेतना के संरक्षण का संकल्प दिवस बताया ।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!