alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

चंदवा-चांपी- लोहरदगा पथ में भारी वाहनों का परिचालन रोकने पर उपायुक्‍त के प्रति आभार जताया

लातेहार। चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्‍य अयूब खान ने मंगलवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार से उनके कार्यालय वेश्‍म में मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होने उपायुक्‍त श्री कुमार को एक आभार पत्र सौंपा. उन्‍होने कहा क‍ि चंदवा-चापी-लोहरदगा पथ की डेढ़टंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है. उन्‍होने सड़क के सुदृढ़ीकरण होने तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की कार्रवाई के लिए उपायुक्‍त को धन्यवाद दिया है. आभार पत्र में उन्‍होने कहा कि बीते 15 अगस्त को इस मार्ग पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी थी. इससे पूर्व भी इस सड़क पर हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है. पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा सड़क के दुरुस्तीकरण कराने और सड़क पूरी तरह ठीक होने तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की पहल की गई है. इस निर्णय से  चंदवा, चापी, लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है. उन्होंने कहा कि जन-जीवन की सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय है. स्थानीय लोगों द्वारा भी प्रशासन की इस गंभीर पहल की प्रशंसा की जा रही है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button