alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बरवाडीहलातेहार

डीआईजी ने थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

बरवाडीह (लातेहार)। पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल मंगलवार को बरवाडीह थाना पहुंचे. थाना परिसर में पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद डीआईजी ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों से ली. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, हाजत, थाना परिसर समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति, वारंट-कुर्की के निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया. डीआईजी किशोर कौशल ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने और क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी बेहतर समन्वय के साथ काम करें और लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें. उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने की बात कही. साथ ही थाना की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखने और सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया. वहीं निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ वीरेंद्र राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, सब इंस्पेक्टर समेत एसएन ओझा, उपेंद्र सिंह, सुनील मंडल, संजय चौधरी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button