


घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है. तकनीकी टीम भी जांच में जुटी है और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास की गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि शहर के रिहायशी इलाके में इस प्रकार चोरी की घटना होने से लोग दहशत में हैं. हालांंकि पुलिस का दावा है कि श् शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.