latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

बाढ़ में बहे गार्डवाल के बाद समाजसेवियों ने संभाला मोर्चा, ट्रैक्टर व जेसीबी से कराया भरावट

विधायक बोले- प्रक्रिया पूरी, जल्द निकलेगी निविदा; स्थायी सड़क-पुल निर्माण का रास्ता साफ

मयंक विश्‍वकर्मा

बरवाडीह (लातेहार)। आदर्शनगर–छिपादोहर मुख्य मार्ग पर बाढ़ के कारण सड़क और पुलिया का गार्डवाल बह जाने से बाधित आवागमन को स्थानीय स्तर पर तत्काल बहाल करने की पहल की गई है. बरवाडीह के समाजसेवी कमलेश सिंह की पहल पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू) और व्यवसायी प्रदीप मेहता ने अपने ट्रैक्टर भेजकर क्षतिग्रस्त हिस्से में मिट्टी व अन्य सामग्री का भराव कराया. इसके बाद कमलेश सिंह ने अपने जेसीबी से भराव वाले हिस्से को समतल कर आवागमन के लायक बनाया. इस पहल से मार्ग पर आवागमन शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है. बाढ़ के बाद मार्ग बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय स्तर पर तत्काल व्यवस्था किए जाने की लोगों ने सराहना की है. मामले को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि अस्थायी व्यवस्था कर लोगों की परेशानी दूर करना तत्काल जरूरत थी, जिसे उनके प्रतिनिधि और सहयोगियों ने जिम्मेदारी के साथ पूरा किया है. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास सड़क और पुल का स्थायी निर्माण कराना है. इसके लिए लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अब निविदा निकलना बाकी है. बहुत जल्द निविदा की प्रक्रिया पूरी कर सड़क एवं पुल का स्थायी निर्माण कराया जाएगा. विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना जरूरी है. उन्होंने विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू) और समाजसेवी कमलेश सिंह को आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया. वहीं बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्ग पर तत्काल आवागमन बहाल होने और स्थायी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में भी उम्मीद जगी है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!