latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

बाल मैत्री प्रखंड बनाने को लेकर बीएलसीडब्ल्यूपीसी समिति का गठन

महुआडांड़ (लातेहार) जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण विभाग, लातेहार के निर्देशानुसार महुआडांड़ प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (BLCWPC) के गठन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने की। बैठक में प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख एवं पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य महुआडांड़ प्रखंड को बाल-मैत्री प्रखंड बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करना रहा। इस दौरान बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा पंचायत एवं ग्राम स्तर पर गठित बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की निगरानी करने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक योजनाएं तैयार करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।समिति बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल शोषण तथा स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्य करेगी। साथ ही बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने, जोखिम में रह रहे बच्चों की पहचान करने तथा उनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी भी समिति की होगी। बैठक में बाल-मैत्री पंचायत एवं बाल-मैत्री ग्राम के निर्माण के लिए पंचायत और ग्राम स्तर पर नियमित निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने की बात कही गई।बैठक के दौरान प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। इसमें उपप्रमुख अभय मिंज को अध्यक्ष तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा को सचिव बनाया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्यों रेखा किंडो, नीलम देवी, सुबंती कुजूर, इंदु किरण मिंज, सुभाष केरकेट्टा एवं निर्मला टोप्पो को समिति का सदस्य बनाया गया।समिति के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने तथा महुआडांड़ को बाल-मैत्री प्रखंड बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, सीआईएनआई के कलस्टर कॉर्डिनेटर बागेश्वर यादव, पंचायत समिति सदस्यगण शामिल थे

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!