latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

जीएम के बरवाडीह दौरे से जगी उम्मीद, सुनील सिंह ने रखीं सुविधाओं की मांगें

बरवाडीह (लातेहार)। हाजीपुर रेल जोन के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग एवं मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र शुक्रवार को अपने दौरे के क्रम में बरवाडीह पहुंचे. इस दौरान उन्होंने फुट ओवरब्रिज से रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव सुनील सिंह ने बुके भेंटकर महाप्रबंधक का स्वागत किया. इसके बाद यूनियन की ओर से रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा गया. मांगपत्र में बरवाडीह रेलवे अस्पताल में महिला चिकित्सक एवं नर्स की नियुक्ति, कर्मचारियों की संख्या के अनुरूप रेलवे क्वार्टरों का निर्माण तथा बाबा चौक में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई. यूनियन के शाखा सचिव सुनील सिंह ने कहा कि बरवाडीह रेल क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या और यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए इन सुविधाओं का विस्तार जरूरी है. वहीं बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर यूनियन की ओर से महाप्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त किया गया. इस दौरान एसएसई विनय निराला, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, जुगनू दास, टीआई अनिल कुमार तिवारी, आसिफ इकबाल, प्रदीप कुमार, आरके मेहता, अरुण कुमार, मोहाफिज, चंद्रभूषण कुमार, आशुतोष कुमार, संजय कुमार, रविंद्र कुमार, जीके पटेल, संतोष कुशवाहा, मनीष रावत, कश्यप मुनि, आशीष कुमार समेत रेलवे के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!