लातेहार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में व्यावहार न्यायालय, लातेहार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 15 हजार पांच सौ वादों का हुआ निपटारा किया गया और दो करोड़ 61 लाख रूपये का सेटलमेंट किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल सात बेंच बनाये गये थे. इन बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 19 वादों का निष्पादन हुआ. मोटर एक्सीडेंट के एक वादों का 2.5 लाख रूपये में निष्पादन किया गया. बिजली से संबंधित 34 प्री लिटिगेशन मामले एवं 17 कोर्ट में लंबित वादों का निष्पादन किया गया. चेक लेन-देन के प्री लिटिगेशन के 64 मामले एवं लंबित कोर्ट मामला में 18 वादों का निष्पादन हुआ. जिसमें कुल 12 लाख 72 हजार का सेटलमेंट किया गया. बैंक मामले के 812 वादों का सहित क्रिमनल कम्पाउडेबल के कुल 418 एवं 28 सिविल वादों निष्पादन किया. इसके अलावा प्री-लीटिगेशन के विभिन्न मामलो के लगभग पांच हजार मामले सहित कुल 15 हजार पांच सौ वादों का निष्पादन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारो लोग लाभन्वित हुए. ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटूंंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) सुनील दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, कन्ज्यूमर फोरम के प्रेसिडेंंट अजीत कुमार, लातेहार जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे.