Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

केवरकी पुल के अप्रोच में पड़ी दरार, भारी वाहनों के दबाव से हादसे की आशंका

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के  गढ़बुढ़नी पंचायत के केवरकी गांव स्थित पुल के अप्रोच सड़क पर दरार आ गई है.  इससे आवागमन करने वाले लोगों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है.  ग्रामीणों के अनुसार राजडंडा पुल के ध्वस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है. छोटे वाहनों के साथ-साथ बड़े और भारी वाहनों का भी लगातार आवागमन हो रहा है. वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण केवरकी पुल के अप्रोच का एक हिस्सा धीरे-धीरे दब गया और उसमें दरारें आ गई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो अप्रोच और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में राजडंडा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है. ऐसे में केवरकी पुल का अप्रोच भी लगातार दबाव झेल रहा है. पुल के समीप सड़क में आई दरार को देखते हुए लोगों में चिंता बनी हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर पुल के अप्रोच की स्थिति की जांच कराई जाए तथा तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाए.  स्थिति गंभीर होने पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!