लातेहार। एकल अभियान, अंचल लातेहार का संच बरियातू एवं मुरपा के आचार्यों का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 21 मार्च को संपन्न हो गया है. बैठक मे गत माह के कार्यों की समीक्षा की गयी और पंचमुखी शिक्षा पर आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गयी.
विज्ञापन
श्री राम जानकी मंदिर बरियातू में आयोजित समापन समारोह लातेहार अंचल समिति के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचमुखी आयाम के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, अरोग शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, स्वाभिमान, जागरण शिक्षा संस्कार शिक्षा देने बच्चों को बेहतर बनाना ही एकल अभियान का उदेश्य है. आज हमारे समाज में निचले इकाई का शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है. निचले इकाई के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे कर उनके सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए प्रेरित करना ही हम सबों का उदेश्य है.
विज्ञापन
मौके पर अंचल सचिव राजेंद्र प्रसाद, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, अंचल संरक्षक महेंद्र प्रसाद, संच अध्यक्ष बारियातू पवन कुमार, पुरोषातम शर्मा, जरनाथ यादव, गोपाल प्रसाद, अवध किशोर, महेंद्र सिंह, रविंद्र यादव, राहुल कुमार, रूपलाल यादव, सिकिन देव भगत, जयप्रकाश भगत, प्रेमसुधा देवी आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया.