maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

आधार व पेंशन के लिए दर दर भटक रही है बुर्जुग महिला

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के बानपुर ग्राम की एक बुर्जुग महिला फूलो मसोमात पति स्‍व परमेश्‍वर भुईयां, आधार कार्ड बनवाने व पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए दर- दर भटक रही है. उसने बताया कि वार्ड में लगने वाले शिविर में उसने कई बार आधार कार्ड एवं पेंशन के लिए आवेदन दिया, लेकिन अभी तक न तो उसका आधार कार्ड बना और ना ही उसे वृृृद्धा पेंशन ही मिला. महिला के चार बेटे और चार बेटियां हैं, लेकिन कोई उसे अपने घर में नहीं रखते हैं, इस कारण वह दूसरों के सहारे किसी प्रकार जीवन यापन कर रही है. उसने कहा कि अगर उसे पेंशन मिलता तो कुछ राहत होती. महिला ने बताया कि उसने स्‍थानीय वार्ड पार्षद से भी कई बार आधार कार्ड एवं पेशन योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा चुकी है, लेकिन वार्ड पार्षद ने भी नहीं सुनी. महिला का आधार कार्ड नहीं बनने के कारण उसे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्‍होने उसका आधार कार्ड बनवा देने एवं पेंशन तथा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग प्रशासन से की है. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!