lps 1
carnival 1
Lat
alisha 1
RPD NEW NEW
राज्‍यलातेहार

लातेहार में वज्रपात से भैंस की मौत

Advertisement

लातेहार, 22 अगस्त। जिले के गोवा गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वज्रपात की घटना सामने आई, जिसमें एक भैंस की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के निवासी सरजू सिंह अपने मवेशियों को चराने ले गए थे। इस दौरान अचानक मौसम में बदला  और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ।

Advertisement

इसी दौरान उनकी एक भैंस इसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और लोग घरों के अंदर शरण लिए हुए थे। हालांकि, सरजू सिंह को किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं पहुंची, लेकिन भैंस की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

Advertisement

पशुपालन विभाग के अधिकारियों से भी आग्रह किया गया है कि नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं बारिश के मौसम में अक्सर होती हैं, इसलिए किसानों और पशुपालकों को जागरूक किया जाना जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button