WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नामांकन प्रकिया को पारदर्शी व निष्‍पक्ष बनायें: डीसी

आवासीय विद्यालयों में नामांकन को ले कर जिला स्‍तरीय बैठक आयोजित

लातेहार। समाहरणालय सभागार में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया.  बैठक के दौरान विद्यालयों में नामांकन हेतु निर्धारित मापदंड, सीटों की उपलब्धता, चयन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की गई.  उपायुक्‍त ने नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. प्रखंडों में योग्य एवं वंचित बालिकाओं की पहचान कर उन्हें विद्यालयों में नामांकन दिलाने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. बैठक में कहा गया कि कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय का उद्देश्य दूरस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर भी बल दिया गया. बैठक में नामांकन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज,जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम,सांसद प्रतिनिधि विकास तिवारी, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर प्रसाद यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू समेंत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!