dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

पहले चार घंटे में 27.1 प्रतिशत वोट पड़े, पहले दो घंटे में 12.4 प्रतिशत था

लातेहार। 23 फरवरी की सुबह सात बजे से नगर पंचायत चुनाव को ले कर मतदान प्रारंभ किया गया. पहले दो घंटे में मतदान का प्रतिशत काफी कम था. नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वाडों के 22 मतदान केंद्रों में पहले दो घंटे में औसत 12.4 प्रतिशत मतदान रहा. लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा. पहले चार घंंट मतदान का प्रतिशत 27.1 प्रतिशत हो गया.  इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहरी क्षेत्र के विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्‍होने जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय लातेहार, बूथ नंबर 11/1, राजकीय बुनियादी विद्यालय धर्मपुर लातेहार, बूथ नंबर 15/1, राजकीय कृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम लातेहार, बूथ नंबर 7 कमरा नंबर 1 एवं 2 ,सामुदायिक भवन बाजार टांड़  डुरुआ, बूथ नंबर 04, सामुदायिक भवन  डुरुआ, बूथ नंबर 06,राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजहार, बूथ नंबर 3/1 ,राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह, बूथ नंबर 14/1 का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मतदान की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं (AMF) एवं मतदान कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया.  इस दौरान पीठासीन पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्‍होने  किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित करने को कहा. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है तथा सतत गश्ती दल सक्रिय हैं. मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, वहां  मतदाताओं को उनके मतदान क्रमांक एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button