RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

मतदान संपन्‍न होने के बाद हार व जीत का आंकलन करने में व्‍यस्‍त हुए प्रत्‍याशी व समर्थक

आशीष टैगोर

लातेहार। निकाय चुनाव 23 फरवरी की संध्‍या पांच संपन्‍न हो गया. इसके बाद प्रत्‍याशी व उनके समर्थकों को हार-जीत का आंकलन करते देखा जा रहा है. विभिन्‍न चौक चौराहों एवं सार्वजनिक जगहों पर लोगों को इकठ्ठा हो कर चुनाव परिणाम को ले कर चर्चा करते देखा गया. लोगों ने कहा कि भले ही यह छोटा चुनाव है लेकिन चुनाव के बाद आ रहे रूझानों के बाद कोई प्रत्‍याशी अपनी जीत को ले कर कोई आश्‍वस्‍त नहीं है. हालांकि भाजपाइयों को जीत का दावा करते देखा गया. प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी यादव, जिला अध्‍यक्ष वंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता व लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद आदि ने भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी महेश सिंह के जीत का दावा किया है. उन्‍होने कहा कि महेश सिंह सभी 22 मतदान केंद्रों में अच्‍छे मत मिले हैं. कई बूथों पर तो उन्‍होने 70 प्रतिशत से अधिक मत हासिल किया है. हालांकि कई भाजपाईयों ने राजहार व डुरूआ के मतदान केंद्रों में महेश सिंह को अपेक्षाकृत मत मिलने की बात स्‍वीकार की है.

बिलासी तोपनो के समर्थक

वहीं झामुमो केंद्रीय उपाध्‍यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव व जिला प्रवक्‍ता सुशील कुमार यादव ने झामुमो समर्थित प्रत्‍याशी बिलासी तोपनो की जीत को सुनिश्चित बताया. उन्‍होने कहा कि यह चुनाव पहले से ही एकतरफा था. लोग पहले ही बिलासी तोपनो को विजयी बनाने का संकल्‍प ले चुके थे. 27 फरवरी को सब पता चल जायेगा. जबकि राजद समर्थित प्रत्‍याशी मिल्‍यानी कुजूर के समर्थकों ने भी जीत का दावा किया है. राजद  प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने बताया कि राजद मजबूती के साथ लगा है और श्रीमती कुजूर को समाज के हर वर्ग व संप्रदाय के लोगों का मत मिला है. जानकारों का कहना है कि यह चुनाव महेश सिंह, बिलासी तोपनो और मिल्‍यानी कुजूर के बीच में ही था. कई जानकार बताते हैं कि अगर मिल्‍यानी कुजूर कुछ उलटफेर कर दे तो हैरानी नहीं होगी. बता कि नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में थे. इनमें से एक आजसू समर्थित प्रत्‍याशी सेलेस्‍टीन कुजूर ने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से बिलासी तोपनो को अपना समर्थन दे दिया था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!