झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार
लातेहार में बंपर वोटिंग, 66 प्रतिशत हुआ मतदान

लातेहार। नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी की सुबह सात बजे से प्रारंभ हो गया था. मतदान समाप्त होने तक कुल 66.12 प्रतिशत मतदान ( औपबंधिक) दर्ज कियाग गया है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने राजकीय पोलिटेक्निक स्थित वज्रगृह परिसर में उक्त जानकारी पत्रकारों से साक्षा की. बता दें कि नगर निकाय चुनाव में कुल 19989 मतदाता सूचबिद्ध हैं. हालांकि पहले दो घंटे में मतदान का प्रतिशत काफी कम था. नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वाडों के 22 मतदान केंद्रों में पहले दो घंटे में औसत 12.4 प्रतिशत मतदान रहा. लेकिन जैसे- जैसे दिन चढ़ा मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा. पहले चार घंंट मतदान का प्रतिशत 27.1 प्रतिशत हो गया. जबकि एक बजे तक 41.99 और तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 55 रहा. जबकि मतदान समाप्त होने तक यह आकंड़ा बढ़ कर 66.12 प्रतिशत हो गयी.
मतदान केद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी. महिलाओं की संख्या अधिक थी. प्रत्याशियों को भी विभिन्न मतदान केंद्रों में जायजा लेते देखा गया. मतदान के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त बल की तैनाती थी. चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी. यहां मतदाताओं को उनके मतदान क्रमांक एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी. मतदान के बाद मतपेटियों को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज ले जाया गया. यहां उपायुक्त ने पत्रकारों से मतदान संबंधी जानकारियां साक्षा की. किसी भी मतदान केंद्र में मतदान बाधित होने की खबर नहीं है.



