mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

आज वार्ड संख्‍या 12 के अम्वाटीकर स्कूल में सेवा का अधिकार सप्‍ताह के तहत लगेगा शिविर

लातेहार। झारखंड सरकार के निर्देश पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के सेवा अधिकार सप्‍ताह के तहत 28 नवंबर को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्‍या 12 के अमवाटीकर स्‍कूल में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में वार्ड संख्या 12, 13 और 14 के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा और उन्‍हें सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिया जायेगा. नगर प्रशासक राजीव रंजन ने लोगो से इस शिविर में भाग ले कर लाभ उठाने की अपील की है. उन्‍होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को सरकारी सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध कराना है. इससे पहले  27 नवंबर को सामुदायिक भवन, वार्ड संख्या 15 में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें वार्ड संख्या 11 एवं 15 के लोगों ने भाग लिया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि  अनिल सिंह एवं नगर पंचायत प्रशासक राजीव रंजन के अलावा अन्‍य कई अधिकारी मौजूद रहे. उन्‍होने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. कार्यक्रम में कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निवारण किया. संबंधित वार्डों में स्ट्रीट लाइट रिपेयर, चापाकल मरम्मत और पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!