lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

आंधी व बारिश में कच्‍चा मकान ध्वस्त, परिवार बेघर

लातेहर। बीती रात अचानक आये आंधी-तूफान और भारी बारिश ने तबाही मचायी है. कई कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.  सदर प्रखंड के पंचायत तरवाड़ीह के लूंडी गांव में सुनेश्वर सिंह का कच्‍चा मकान इस आंधी में पूरी तरह तबाह हो गया. घर की पूरी छत तेज आंधी में उड़ गई. घर के अंदर  रखा सारा सामान बारिश के पानी से खराब हो गया. परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही लातेहार उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद मौके पर पहुंचे, पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और जिला प्रशासन से शीघ्र राहत व मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल सर्वे कर प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने की अपील की है, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!