Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

59 वाहनो का ऑनलाइन चालान कटा, 1,21,500 रूपये राजस्‍व वसूली की गयी

लातेहार। सड़क सुरक्षा को ले कर उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने चंदवा थाना क्षेत्र मे वाहनों की जांच की. यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम- 2019 के तहत जांच किया गया. यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले सात भारी वाहन तथा 52 बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन का परिचालन करने वाले चालकों का ऑनलाइन चालान किया गया. इस दौरान श्री मंडल ने उन्‍हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर  खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें. बिना हेलमेट दुपहिया चला रहे वाहन चालकों को उन्‍होने हमेशा हेलमेट पहन कर ही वाहन चजाने का निर्देश दिया. कहा क‍ि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण ही होता है. डीटीओ श्री मंडल ने जांच अभियान के दौरान कुल 74 वाहनों की जांच की. एक वाहन को जब्‍त भी किया गया है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!