Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

प्रशासन की सख्‍ती के बावजूद सरकारी कार्यालय, अस्‍पताल व स्‍कूल के पास बिक रहे हैं तंबाकू व सिगरेट

लातेहार। जिला प्रशासन की लाख सख्‍ती के बावजूद भी जिला मुख्‍यालय के विभिन्‍न सरकारी कार्यालय व भवन, अस्‍पताल व स्‍कूल के पास गुटका, तंबाकू और सिगरेट का न सिर्फ भंडारण किया जा रहा है बल्कि धड़ल्‍ले से बिक्री की जा रही है. तंबाकू नियंत्रण कानूूनों (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003) के तहत सार्वजनिक स्‍थानों पर सिगरेट पीना मना है, लेकिन इन दुकानों के सामने लोगों को सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीते देखा जा सकता है. शहर के समाहरणालय मोड़ के पास अवस्थित मार्केट कांप्‍लेक्‍स में कई ऐसे बड़े पान दुकान भंडार हैं, जहां अवैध रूप से गुटका, तंबाकू और सिगरेंटों का भंडारण किया जाता है. इतना ही नहीं प्रिंट रेट से अधिक मूल्‍य पर बिक्री भी की जाती है. बता दें कि पिछले दिनो उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार ने शहर के विभिन्‍न दुकानों में छापामारी की थी और बेचे जा रहे सिगरेट तंबाकू व गुटका बरामद किया था. उन्‍होने दुकानों को तंबाकूू पदार्थों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी थी. लेकिन इसका असर दुकानदारों पर होता नजर नहीं आ रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!