mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधझारखंड

सड़क किनारे घायल अवस्‍था मे मिला युवक, रिम्‍स रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। जिले के एनएच-22 में बालूमाथ-चतरा मार्ग पर मंगलवार को गोनिया ग्राम के समीप एक युवग गंभीर रूप से घायल अवस्‍था मे पाया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर बारियातू पुलिस के सहयोग से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया . उसकी पहचान राकेश गंझू  (25)  पिता बिशेवर गंझू,  सेरनदाग, सिमरिया (चतरा)  के रूप में की गयी.  स्‍वास्‍थ्‍य केद्र में डॉ. सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घंटों  सड़क किनारे पड़ा रहा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसेेबेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button