लातेहार। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने गुरूवार को नीति आयोग के तहत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं आधारभूत सेवाओं से संबंधित मानकों में सुधार लाना प्राथमिकता है. उन्होने । सफल क्रियान्वयन को लेकर आज उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी दी और निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने की बात कही. ज्ञात हो कि ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ नीति आयोग द्वारा संचालित एक विशेष विकास कार्यक्रम है. यह कार्यक्रम 28 जनवरी से प्रारंभ है और 14 अप्रैल को समाप्त होगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों में पूर्ण उपलब्धि हासिल कर आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है. डीडीसी ने अपने-अपने विभाग से संबंधित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने एवं अभियान की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे.