लातेहार
अवैध रूप से महुआ शराब बनाने व बेचने वालों पर कार्रवाई


थाना प्रभारी ने अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वालो को चेतावनी दी और कहा कि अगली बार पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होने आसपास के लोगों को भी नशापान से दूर रहने की बात कही. कहा कि नशा करने से न सिर्फ शरीर का नाश होता है वरन पैसा, घर और परिवार भी बरबाद होता है. इसके अलावा सामाजिक हानि भी होती है. बता दें कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि इस इलाके में शाम होतेे ही शराबियों का जमावड़ा होने लगता है. आम राहगिरों को भी आवागमन में परेशानी होती है. इसी शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. मौके पर पुअनि अनुप कुमार, संतोष कुमार पाठक, सअनि छोटू पंडा, दिनेश कुमार, राजकिशोर सिंह, जितेंद्र कुमार, दिलखुश अंसारी भारी संख्या में महिला पुलिस व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 