RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्‍त, एसडीओ ने की कई खाद बीज दुकानों की जांच

लातेहार। बरसात शुरू होते ही जिले में खाद की कालाबाजारी की खबरें मिलनी शुरू हो जाती है. लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है. उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश के बाद जिले के खाद व बीज दुकानो क जांच की जा रही है. रविवार को महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में खाद की कीमतों और कालाबाजारी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुलेमान मुंडारी ने विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान खाद के स्टॉक, रेट चार्ट, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों तथा ऑनलाइन पीओएस मशीन के माध्यम से स्टॉक का सत्यापन किया गया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि किसी दुकान में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता का लाइसेंस रद्द करने के साथ प्राथमिकी दर्ज कर दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी. जांच के दौरान एसडीओ ने दुकानों में मौजूद किसानों से भी खाद की उपलब्धता और कीमत के संबंध में जानकारी ली. किसानों ने बताया कि खाद और बीज उपलब्ध हैं, हालांकि कुछ खादों की बिक्री सरकारी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर किए जाने की शिकायत भी सामने आई. निरीक्षण में पाया गया कि सभी दुकानों पर सरकारी निर्धारित रेट चार्ट प्रदर्शित किया गया है. रेट चार्ट के अनुसार यूरिया की कीमत 266 रुपये प्रति बोरी निर्धारित है, जबकि दुकानों में इसे 350 रुपये तक बेचे जा रहे है. इसी प्रकार एनपीके (20:20:0:13) खाद का निर्धारित मूल्य 1,950 रुपये है, जबकि 2,050 रुपये तक बेचा जा रहा है. डीएपी खाद का निर्धारित मूल्य 1,350 रुपये है जबकि दुकानों में इसे 1,400 रुपये तक बेचा जा रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर कुछ दुकानदारों ने बताया कि परिवहन (ट्रांसपोर्ट) खर्च अधिक होने के कारण उन्हें निर्धारित दर से कुछ अधिक मूल्य पर खाद बेचनी पड़ रही है. एसडीओ सुलेमान मुंडारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराना सभी विक्रेताओं की जिम्मेदारी है.  उन्होंने निर्देश दिया कि बिक्री के बाद ऑनलाइन पीओएस मशीन में प्रतिदिन ओपनिंग बैलेंस एवं क्लोजिंग बैलेंस अपडेट करना अनिवार्य है. किसानों से अपील की कि खाद खरीदते समय दुकान में प्रदर्शित रेट चार्ट अवश्य देखें और निर्धारित मूल्य पर ही खरीदारी करें.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!