alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहलातेहार

नाली विवाद की जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम, अतिक्रमण हटाने का निर्देश

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह बाजार में नाली को लेकर चल रहे विवाद की शनिवार को प्रशासनिक टीम ने जांच की. सीआई अनिल सिंह, हल्का कर्मचारी अभिषेक कुमार एवं अमीन झमन सिंह ने विवादित स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. जांच के दौरान पाया गया कि रेखा देवी के घर से बाजार के बड़े नाले तक बनी पुरानी सरकारी नाली पर लोगों ने अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया है. नाली बंद होने के कारण रेखा देवी के घर से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए सड़क के नीचे पाइप डालकर सड़क के दूसरी ओर बनी नाली में पानी पहुंचाया जा रहा है. इधर, सड़क के दूसरी ओर रहने वाले राजेंद्र प्रसाद ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहले से नाली दो हिस्सों में बनी हुई है. ऐसे में एक हिस्से की नाली को बंद कर घर का गंदा पानी दूसरी ओर बहाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस तरह नाली का निर्माण दो हिस्सों में किया गया था, उसी व्यवस्था को बरकरार रखा जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं हो.

सभी को दिया जाएगा नोटिस

जांच के बाद सीआई अनिल सिंह ने कहा कि नाली पर अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों को नोटिस दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपने-अपने घर के सामने सरकारी नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा, ताकि नाली की सफाई और पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके. प्रशासन की कार्रवाई के बाद लंबे समय से चले आ रहे नाली विवाद के समाधान की उम्मीद जगी है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button