alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

सेवादल प्रखंड अध्यक्ष बने अफरोज आलम

लातेहार। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवादल जिला अध्यक्ष बृंद  बिहारी यादव ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं प्रखंड स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान अफरोज आलम को लातेहार सेवादल प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सेवादल संगठन को प्रखंड स्तर पर और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अमित प्रसाद साहू एवं विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कमेटी एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक में मौजूद रहे। नेताओं ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अफरोज आलम को संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने की शुभकामनाएं दीं। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button