झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार
मतदान संपन्न होने के बाद हार व जीत का आंकलन करने में व्यस्त हुए प्रत्याशी व समर्थक
आशीष टैगोर
लातेहार। निकाय चुनाव 23 फरवरी की संध्या पांच संपन्न हो गया. इसके बाद प्रत्याशी व उनके समर्थकों को हार-जीत का आंकलन करते देखा जा रहा है. विभिन्न चौक चौराहों एवं सार्वजनिक जगहों पर लोगों को इकठ्ठा हो कर चुनाव परिणाम को ले कर चर्चा करते देखा गया. लोगों ने कहा कि भले ही यह छोटा चुनाव है लेकिन चुनाव के बाद आ रहे रूझानों के बाद कोई प्रत्याशी अपनी जीत को ले कर कोई आश्वस्त नहीं है. हालांकि भाजपाइयों को जीत का दावा करते देखा गया. प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी यादव, जिला अध्यक्ष वंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, महेंद्र प्रसाद गुप्ता व लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद आदि ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के जीत का दावा किया है. उन्होने कहा कि महेश सिंह सभी 22 मतदान केंद्रों में अच्छे मत मिले हैं. कई बूथों पर तो उन्होने 70 प्रतिशत से अधिक मत हासिल किया है. हालांकि कई भाजपाईयों ने राजहार व डुरूआ के मतदान केंद्रों में महेश सिंह को अपेक्षाकृत मत मिलने की बात स्वीकार की है.




