WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जिले के सभी बैंक लक्ष्‍य के अनुरूप कार्य करें: डीसी

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक

लातेहार। समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति  एवं डीएलआरएसी की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई.  बैठक में मुख्य रूप से वार्षिक ऋण योजना 2025-2026 बैंको की उपलब्धियों पर चर्चा, वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए सी.डी रेशियों पर चर्चा, सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा कर लक्ष्य के अनरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया. बैठक में वार्षिक साख योजना 2025–2026 मार्च तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई. समीक्षा मे पाया गया कि लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं हुआ है. उपायुक्त ने बैंकों को निर्देशित किया इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, सभी बैंक लक्ष्य के अनरूप कार्य करना सुनिश्चित करें.  बैठक में एलडीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 मार्च तक में बैंको की सीडी रेसियो कुल उपलब्धि 42.75 प्रतिशत हुई है. जिले में पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत डीबीटी के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने वाले लाभुकों की कुल संख्या 68,508 हो चुकी है. उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया. उपायुक्त के द्वारा समीक्षा क्रम में लक्ष्य के अनरूप प्राथमिकता के साथ ऋण स्वीकृति को लेकर एलडीएम को निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा करें.बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि स्वरोजगार, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, शिक्षा एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं में बैंकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, ताकि आमजन को समय पर ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, अग्रणी विकास अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक रांची, मृदुला सोरेन, एलडीएम, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!