alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

धनबाद में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

महुआडांड़ (लातेहार)। झारखंड एथलेटिक संघ एवं धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 21 एवं 22 अगस्त को धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कुल सात पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में अंतरी रानी कुजूर ने अंडर-14 बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन ‘ए’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आकांक्षा मिंज ने अंडर-16 बालिका वर्ग के हाई जंप में रजत पदक जीता।संगीता कुमारी ने अंडर-16 बालिका वर्ग की 80 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग के पेंटाथलॉन में विनीता लकड़ा ने कांस्य पदक हासिल किया।अंडर-16 बालक वर्ग में नितिन आर्यन पांडेय ने पेंटाथलॉन में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ 80 मीटर हर्डल्स में भी कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन ‘सी’ में शुभम कुमार ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी जिला एथलेटिक्स संघ की सचिव अनुभा खाखा संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज, उपाध्यक्ष सुशांत उज्ज्वल कुजूर, तनवीर अहमद, संयुक्त सचिव महताब आलम समेत संघ के अन्य सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button