RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
धर्मराज्‍य

बाबा ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाया व आध्यात्मिक चेतना लाने का कार्य किया: बैद्यनाथ राम

लातेहार। शहर के बाइपास रोड मे बीएसएनएल टावर के पास स्थित सोन भवन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीये विश्व विद्यालय की शाखा में रविवार को प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57 वी पुण्यस्मृति दिवस मनया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि बाबा ब्रह्मा ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाया और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज में चेतना लाने का कार्य किया. उन्‍होने संस्‍था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी महिला-संचालित आध्यात्मिक संस्था है. यहां नेतृत्व मातृशक्ति द्वारा किया जाता है, जो समानता और सहयोग पर आधारित है. इससे बड़ी बात और क्‍या हो सकती है. इससे पहले पूर्व मंत्री श्री राम ने ब्रह्मा बाबा के चित्र पर माल्‍यापर्ण किया और उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर  संस्था की संचालिका बीके अमृता ने ब्रह्मा बाबा के जीवन परिचय दिया. उन्‍होने बताया कि ब्रह्मा बाबा का नाम लेखराज कृपलानी था. उन्‍होने 1930 के दशक में हैदराबाद (सिंध, अविभाजित भारत) में अपनी संपत्ति दान कर दी और संस्था का संचालन समर्पित महिलाओं को सौंप दिया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखायें 140 से ज़्यादा देशों में फैली है और संयुक्त राष्ट्र की गैर-सरकारी संगठन  भी है. 18 जनवरी 1969 को उन्‍होने अपना भौतिक शरीर त्यागा. प्रत्‍येक वर्ष दिस दिन को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम में बीके नवीन, बिनोद, ब्रजेश, अवधेश, आशीष, मुरली, अनिल,  अजय, सुनीता, ज्योति, पूनम, संध्या, गंगोत्री, जमनी व जीवंती समेंत कई ब्रह्रमाकुमारीज मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!