Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेताओं ने बधाई दी

लातेहार। शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है.  भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को बधाई  कहा कि श्री अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में सुशासन की नई दिशा देखने को मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा. यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से परिवर्तन की अपेक्षा कर रही थी. उन्होंने विश्वास जताया कि श्री अधिकारी जैसे अनुभवी और जमीनी नेता के नेतृत्व में राज्य में विकास, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी. पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि अब राज्य में “राम राज्य” जैसी व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में कार्य होगा, जहां सभी वर्गों के लोगों को समान अवसर और सुरक्षा मिलेगा. पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है. पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि  भाजपा नेतृत्व राज्य को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के विश्वास को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि जिस जिस प्रदेश में हिंदू और सनातनियों का अपमान और तिरस्कार हुआ है, वहां सरकार का पतन हुआ है। पश्चिम बंगाल में भी वही हो रहा था.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!