maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का धरना

लातेहार। प्रखंड कार्यालय परिसर, लातेहार में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण पूर्वी, पश्चिमी एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। धरना का मुख्य उद्देश्य राज्य की हेमंत सरकार पर किसानों से किए गए वादों से मुकरने, विश्वासघात करने तथा किसान विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपना था। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के समय किसानों से कई लोकलुभावन वादे किए थे, जिनमें कर्ज माफी, उचित समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधा, खाद-बीज की उपलब्धता एवं फसल सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख थे। लेकिन वर्तमान हालात में किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है, सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है तथा फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। इन सभी समस्याओं के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजीव रंजन पांडे, जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, जिला मंत्री आशा देवी, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहार, मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, मदन प्रसाद, दिलेश्वर प्रसाद, राम गणेश सिंह, शिवपूजन प्रसाद, भुनेश्वर सिंह, विजय कुमार साहू, संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह चेरो, संजीत कुमार सिंह, लीलावती देवी, लक्ष्मी देवी, विपिन यादव, महेश उरांव, रामदेव उरांव, बुधन भुईयां, वीरेंद्र उरांव, महेश्वर उरांव, रविंद्र उरांव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यदि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं करती है, तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी। किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) पिंटू कुमार रजक ने की। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन एवं सभा समाप्ति की घोषणा मंडल अध्यक्ष (पश्चिमी) अवधेश चंद्रवंशी द्वारा की गई। अंत में प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी को सौंपा ज्ञापन सौंपा।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!