Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहारलातेहार

लातेहार में शवदाह गृह शुरू, नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की मौजूदगी में शुरू किया गया

लातेहार। शहर के चटनाही स्थित औरंगा नदी मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह को क्रियाशील कर दिया गया है. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, कार्यपाल पदाधिकारी राजीव रंजन, वार्ड पार्षद संयुक्त कुंवर, इंद्रदेव उरांव, नगर प्रबंधक लक्ष्मी जया भगत, राजकुमार वर्मा और जेई संदीप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि मृत्यु अटल सत्य है. जो भी जन्म लिया है, उसकी मृत्यु अवश्य होगी.यही विधि का विधान है. लेकिन मृत्यु के बाद शव का  सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना आवश्यक है. इस शवदाह गृह के शुरू होने से शहरवासियों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी.

उन्होंने बताया कि शवदाह के लिए सात हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. गौरतलब है कि चटनाही स्थित इस शवदाह गृह का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से चल रहा था. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार द्वारा विभाग को हैंडओवर भी कर दिया गया था, लेकिन कई महीनों से यह शुरू नहीं हो सका था. अब इसके चालू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!