mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement

लातेहार। सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन द्वारा कमांडेंट याद राम बुनकर के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे लातेहार शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा की शुरुआत  किनामांड़ कैंप प्रांगण से की गई. जो मेन रोड और विभिन्न चौक चौराहों होते हुए थाना चौक तक गई. पुनः मेन रोड होते हुए ब्लॉक स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई. इस दौरान राष्ट्र भक्ति म्यूजिक और भारत माता की जय से पूरा शहर राष्ट्र भक्ति से सराबोर हो गया.

Advertisement

तिरंगा यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारी और सीआरपीएफ जवान हाथों में तिरंगा लिए आगे बढ़ रहे थे. जो आकर्षण का केंद्र रहा. मौके प पर कमांडेंट याद राम बुनकर ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और शहरवासियों को तिरंगा यात्रा के माध्यम से जागरूक किया. मौके पर बड़ी संख्या मे जवान शामिल थे.

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button