Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

चंदनडीह पीसीसी सड़क निर्माण योजना की गुणवत्‍ता जांच कराने की मांग जोर पकड़ी

लातेहार। पीसीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क निर्माण योजनाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या है. एक ताजा मामला नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह मुहल्‍ला में प्रकाश में आया है. लोगों का आरोप है कि  हाल ही में निर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गयी है. इसकी शिकायत वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने भी उपायुक्‍त को आवेदन सौंप कर मामले से अवगत कराया था. नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने भी सड़क निर्माण की जांच की थी और उन्‍होने भी सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की बात कही थी. आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले बनी सड़क में मोरम की जगह मिट्टी भर दी गई. जिससे बरसात के बाद सड़क में कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है. लोगों का कहना है कि आने वाले बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो जायेगी. ग्रामीणों का आरोप है कि शहर के पानी टंकी चौक से संत जेवियर स्कूल होते हुए आगे तक बनाई गई पीसीसी सड़क गुणवत्ता की अनदेखी और संवेदक की लापरवाही का शिकार हो गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया. इसी रोड में पत्रकार राम कुमार के घर के सामने लगभग 100 से 150 मीटर सड़क पर सही तरीके से बैरिकेडिंग नहीं की गई थी. इसके कारण निर्माण के तुरंत बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था. जिससे सड़क टूटने लगी और सड़क में वाहनों के टायरों के गड्डे हो गये. इस कारण यहां अक्‍सर वाहन खास कर दुपहिया वाहन असंतुलित होते हैं. पिछले दिनों एक महिला स्कूटी से गिरकर चोटिल हो गयी थी. मुहल्‍ला वासियों ने जिला प्रशासन से इस सड़क निर्माण योजना की जांच कराने एवं सड़क को दुरूस्‍त कराने की मांग की है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!