Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
झारखंडलातेहार

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वाड व पुलिस गश्त की मांग

लातेहार। शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर एंटी रोमियो स्क्वाड एवं त्वरित पुलिस गश्त की मांग की गई है. विधायक प्रतिनिधि गौरव दास के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू, दीपक पासवान, अमित सोनी एवं दीपक कुमार ने महिला थाना प्रभारी से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.  आवेदन में उन्‍होने कहा क‍ि लातेहार महिला डिग्री कॉलेज, एसओई गर्ल्स स्कूल, राजकीय प्‍लस टू उच्च विद्यालय, गांधी इंटर कॉलेज, बनवारी साहू महाविद्यालय एवं नर्सिंग कॉलेज में प्रतिदिन सैकड़ों छात्राएं आती-जाती हैं.  स्कूल-कॉलेज खुलने एवं छुट्टी के समय इन संस्थानों के आसपास असामाजिक तत्वों और मनचलों के जमावड़े की शिकायत मिल रही है.  इससे छात्राओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है और शिक्षण संस्थानों का माहौल प्रभावित होता है. प्रतिनिधिमंडल ने सुबह 07:00 से 09:00 बजे तथा दोपहर 02:00 से 03:00 बजे के बीच सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों के आसपास नियमित पुलिस पेट्रोलिंग एवं एंटी रोमियो स्क्वाड की गश्त सुनिश्चित कराने की मांग की. वहां संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा कॉलेज गेट एवं प्रमुख चौराहों पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की भी मांग की गई.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!