dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडबालुमाथ

ग्रामसभा की बैठक कर सीसीएल से रोजगार की मांग

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के पिंडारकोम ग्राम स्थित बाजार टांड में बसिया पंचायत मुखिया विमला देवी के पहल पर बसिया पंचायत के नगडा, बसिया, पिंडारकोम, जरी, बहेरा गांव के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से ग्राम सभा का आयोजन किया गया. आयोजित ग्राम सभा में मुख्य रूप से विस्थापित प्रभावित बेरोजगार को रोजगार दिलाने हेतु चर्चा की गई. बैठक में बोलते हुए मुखिया विमला देवी ने कहा कि सीसीएल स्थानीय लोगों के साथ छलावा कर रही है. सीसीएल को जो जमीन हम लोगों ने दिया है, उस पर नौकरी मुआवजा 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं मिला है. स्थानीय लोगों के पास कोई रोजगार नहीं है. हम लोगों की मांग है कि मजदूर लोडिंग से कोयला का ढुलाई कराया जाए. वही तेतरियाखांड कोलियरी में बिना ग्राम सभा की सहमती के कोई भी मशीन या हाइवा का प्रवेश नही होगा. पीएनएमएल कंपनी द्वारा कोयला में बैंड पत्थर मिलाया जा रहा है, उस पर भी चर्चा हुई और सीसीएल को तत्काल रोक लगाने की बात कही गई. मौके पर पिंडारकोम ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, बहेरा ग्राम प्रधान दयाल यादव, बसिया ग्राम प्रधान बाबूलाल गंझु, नगडा ग्राम प्रधान अरविंद गंझु, जरी ग्राम प्रधान किशोरी पाहन समेत पंचायत समिति रीना देवी, वार्ड सदस्य सरोज देवी, सुकरी देवी, शीला देवी, अनीता देवी, विष्णु देव गंझु, सरिता देवी, तिलेश्वर यादव, सीताराम उरांव, राजेंद्र यादव, रोशन यादव, राजन यादव, सोमनाथ उरांव, राजेश राम, संतोष यादव, गणेश गंझु, महेंद्र भुईया, ललिता देवी, यशोदा यादव, राजदेव यादव, बबलू गंझु, हार्दिक उरांव, अमलेश यादव, धीरज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button