mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद के प्रत्‍याशी का पैर फ्रैक्‍चर

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के वार्ड पार्षद पद के प्रत्‍याशी मनोज कुमार दास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं. उनका रेलवे स्‍टेशन रोड में रानी शिवानी पोल्‍ट्री फार्म के पास अवस्थित एक नीजि अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है. इस दुर्घटना में श्री दास का दायां  पैर फैक्‍चर कर गया है.  श्री दास ने बताया कि शनिवार की संध्‍या चटनाही स्थित औरंगा नदी पुल पर एक बाइक वाले ने उन्‍हे अपनी चपेट में ले लिया था, इसके बाद वे घायल हो गये. उन्‍हें उक्‍त अस्‍पताल में ले जाया गया. यहां चिकित्‍सकों ने बताया कि उनके पैर में फैक्‍चर हो गया है.

चिकित्‍सकों ने उनके पैर में प्‍लास्‍टर चढ़ाया है और आराम करने की सलाह दी है. श्री दास ने शुभम संवाद से बात करते हुए कहा कि इस दुर्घटना के बाद भी उनके हौसले बुलंद हैं और चुनाव में उनकी जीत पक्‍की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!