Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

नशे में धूत युवक ने ब्‍लेड से खुद का गला काटा, रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। ग्राम फूलसू में रविवार को एक युवक ने शराब के नशे में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गया.  ग्रामीणों की तत्परता से युवक की जान बचाई जा सकी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश भुइँया (30)   पिता बोधा भुइँया, ग्राम कटिया, थाना लावालौंग, जिला चतरा अपने ससुराल इंदुआ (बारियातू) आया था.  बताया जाता है कि वह फूलसू में जमकर शराब का सेवन कर लिया था. इसी दौरान उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ पहुंचाया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और अचानक यह कदम उठा लिया. फिलहाल उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!