WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

केंद्रीय विद्यालय से सेमरी गांव तक सड़क निर्माण कराने की मांग को ले कर ग्रामीणो ने कया प्रदर्शन

संवेदक को काली सूची में डालने की मांग की

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक लंबित सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग को ले कर सदर प्रखंड के सेमरी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला मुख्‍यालय में प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्‍व सांसद प्रतिनिधि (मनरेगा)  पिंटू रजक ने की. सेमरी गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुलूस की शक्‍ल में समाहरणालय पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने को ले कर नारेबाजी की. उन्‍होने सड़क निर्माण करा रहे संवेदक का लाइसेंस रद्द कराने (काली सूची में डालने) की मांग की.

मौके पर पिंटू रजक ने कहा कि ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार उपायुक्त एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर निर्माण कार्य पूरा कराने का आग्रह कर चुके है, बावजूद इसके ग्रामीणों की समस्‍याओं को नहीं सुना गया. पिछले डेढ़ साल से सड़क निर्माण कार्य अधूरा हैै. संवेदक बीच में कुछ काम कर भाग गया. सड़क नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वाहन तो छोड़ दिजीए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. स्कूली बच्चों, मरीजों, व्‍यवसायियों एवं आम लोगों को आवागमन मे काफी परेशानी होती है. सड़क में बड़े-बड़े गड्डे हो गये हैं. आये दिन दुर्घटनायें होती है. श्री रजक ने कहा कि अगर इस प्रदर्शन के बाद भी सड़क निर्माण प्रारंभ नहीं कराया गया तो ग्रामीण सड़कों पर उतर कर चक्‍का जाम करेगें.  ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान दशरथ सिंह, रमेश सिंह, अवधेश सिंह, भोला यादव, हरमोहन सिंह, धनु सिंह, केश्‍वरी सिंह, हरिहर सिंह, राजकुमार सिंह, गंगेश्‍वर सिंह अनिल सिंह रामसेवक सिंह, कमलेश सिंह, विनोद कुमार यिंह, संतोष यादव, महेंद्र कुमार सिंह, जय‍ि वकास सिंह, ओ आलम अंसारी, अनिल प्रसाद, सोनू कुमार, कमलेश चंद्रवंशी, देवकी सिंह, नरेश प्रसाद समेंत कई ग्रामीणों का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!