Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

जेएलकेएम की प्रमंडल स्तरीय सभा में संगठन विस्तार पर चर्चा

लातेहार। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्रमंडलीय स्‍तरीय सभा बैठक बुधवार को बीएसएनएल रोड स्थित प्रजापति भवन में आयोजित की गयी. बतौर मुख्‍य अतिथि एलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है और अब लातेहार जिला कमेटी का विस्तार किया जाना है. उन्होंने बताया कि इसके बाद पलामू और गढ़वा जिलों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है.पलामू से मेयर पद की चुनाव लड़ चुकीं आयशा सिंह ने कहा कि जेएलकेएम केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह कार्य करती है. यह युवाओं की सोच और उनके सपनों को मंच प्रदान करने वाली पार्टी है. केंद्रीय महासचिव महेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि जेएलकेएम लातेहार समेत राज्य के सभी जिलों में तेजी से संगठन विस्तार कर रही है. केंद्रीय उपाध्यक्ष सूरज कुमार साहू ने कहा कि क्षेत्रवाद और क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है.

मौके पर केंद्रीय महासचिव एवं पलामू प्रमंडल प्रभारी माहि पटेल, लातेहार जिला अध्यक्ष निशांत कुमार, रविंद्र सिंह, संदीप सिंह, संतोष पासवान, संतोष सिंह, लाल सिंह, श्यामदेव सिंह, राजबली सिंह, शंकर सिंह, प्रदीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!