झारखंड
टीबी उन्मूलन के लिए कृतसंकल्प जिला प्रशासन, गांवों में घुमेगा मेडिकल वाहन


राज्य के सभी जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम और रूट चार्ट तैयार किए गए हैं. सभी मेडिकल वाहन को नज़दीकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा गया है, ताकि रूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके. जागरूकता अभियान लातेहार जिला में 12 एवं 13 फरवरी को चलाया जायेगा. बता दें कि टीबी एक गंभीर बीमारी है. यह शरीर के फेफड़े को प्रभावित करता है. यह हवा के माध्यम से फैलता है, जैसे खांसने या छींकने पर। मुख्य लक्षणों में 2-3 सप्ताह से अधिक की खांसी, बलगम में खून आना, शाम को बुखार, रात में पसीना और वजन घटना शामिल है. समय पर एंटीबायोटिक दवाओं से इसका पूरा इलाज संभव है. 