Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला मंत्री मुकेश पांंडेय ने दी बधाई

लातेहार। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर लातेहार जिले में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक विजय पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय ने देश के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुकेश पाण्डेय ने विशेष रूप से  नरेंद्र मोदी, अमित शाह,एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत देशवासियों के विश्वास और भाजपा की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता ने भाजपा पर पुनः भरोसा जताया है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ सरकार लगातार आम जनता के हित में कार्य कर रही है। यही कारण है कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह जीत आने वाले समय में और अधिक जनसेवा के लिए प्रेरित करेगी तथा संगठन को और मजबूत बनाएगी।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!