बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड के जिलंगा स्थित जामा मस्जिद परिसर में आगामी ईद-उल-फितर की नमाज़ के समय को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलंगा, मारंगलोइया, हेबना और बारा गांव के गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता मो ऐनुल हक के द्वारा की गई.उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ईद मुसलमानों के लिए खुशी, भाईचारे और एकता का त्यौहार है. इसलिए ईद की नमाज़ को तय समय पर अनुशासन और शांति के साथ अदा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. बैठक में मौजूद लोगों ने ईदगाह में नमाज़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की. इसमें साफ-सफाई, वुज़ू की व्यवस्था, जूता रखने की जगह, नमाज़ियों के बैठने की व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सुझाव दिए गए. बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष ईद-उल-फितर की नमाज़ जिलंगा ईदगाह (कर्बला टांड़) में सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी. इस मौके पर मो मुस्ताक, मो इजहार, मो खुर्शीद, मौलाना जुबेर कासमी, डॉ. मुमताज़, मो अमानुल्लाह, मो मेराजुल, जैनुल आबेदीन, मो सरताज, मो सत्तार, मो अबरार, उमर, सद्दीक, इजराइल, सैनुल हुसैन, रहमत, युनूस, इदरीश, राउफ, फिरोज खान, इब्राहिम खान, सरवर खान सहित सैकड़ों दानिशवर लोग मौजूद रहे. सामूहिक दुआ में समाज के लिए खैर व आफियत एवं मुल्क में शांति, भाईचारगी व तरक्की की दुआ के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई.