Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

संजय कुमार रवि अंबेडकर जयंती कमिटि के अध्‍यक्ष बने

लातेहार।  अंबेडकर नगर, बालुमाथ में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती इस वर्ष भी धुमधाम से मनायी जायेगी. कार्यक्रमों की तैयारी के लिए मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गयी. आयोजन को सफल बनाने के लिए एक कमिटि का गठन किया गया. कमिटि का अध्यक्ष संजय कुमार रवि व सचिव बाबूलाल राम, ब्रह्मदेव राम, उपाध्यक्ष प्रीतलाल यादव, बिनोद भुइयां, उपेंद्र कुमार रवि, दीपक यादव, धर्मजीत भुइयां व मुनेश्वर राम को बनाया गया है. जबकि कोषाध्यक्ष गोपाल राम को बनाया गया. संरक्षक मंडली में सुरेश राम, मुखिया नरेश लोहरा, बालकेश्वर राम, मनोज यादव, श्यामसुंदर यादव, तुलसी राम, साहेन्द्र राम, दिलीप रजक, महेश भुइयां, रामबृक्ष राम को शामिल किया गया. मीडिया प्रभारी राम कुमार भुइयां को बनाया गया है. जबकि कार्यकारणी सदस्यों में राजेश राम, गोविंद दास, विजय राम, कुलदीप राम, हरेंद्र दास, अर्जुन राम, अन्तु राम, राकेश राम, अर्जुन राम, प्रदीप राम, संतोष राम, रामप्रवेश राम, अनिल राम, गुड्डू भुइयां को शामिल किया गया है. बैठक में जयंती को वृहद रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वसम्‍मति के बाद जयंती के दौरान अन्‍य मंचीय कार्यक्रमों के अलावा  सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!