Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

युवा संसद कार्यक्रम लोकतांंत्रिक कार्यप्रणाली को जानने का अवसर: संतोष रंजन

लातेहार। राज्‍य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद- 2026 में भाग लेने के लिए लातेहार जिला की चार सदस्यी टीम मंगलवार की सुबह रांची रवाना हुई.  यह कार्यक्रम का आयोजन 17 व 18 मार्च को रांची के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन (रांची विश्वविद्यालय) के सभागार में आयोजित किया जायेगा. टीम के सदस्‍यों में बनवारी साहू के राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस) के स्वयंसेवक सेजल कुमारी, बबली कुमारी, आयुष चौधरी एवं सुधा कुमारी शामिल हैं. नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन, महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी एव एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने उन्‍हें अपनी शुभकामनायें दे कर रवाना किया. नगर उपाध्‍यक्ष श्री रंजन ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम हमारे देश के युवाओं को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली समझने का एक सशक्त माध्यम है. ऐसे आयेाजनों में भाग लेने से युवाओं को राष्ट्रीय चर्चा में भाग लेने और  नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है.  एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रसाद ने बताया कि गत 20 दिसंबर को आयोजित .जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पांच विजेताओं का चयन किया गया था. मौके पर नागेंद्र प्रसाद समेंत कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!