Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

आधी रात शहर में घुसा हाथी, बाजार में तोड़फोड़ के बाद बैल को मार डाला

महुआडांड़ (लातेहार)।  गुरुवार देर रात एक जंगली महुआडांड़ के मुख्‍य बाजार में हाथी के प्रवेश करने से लोगों में दहशत फैल गई. जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच जंगल से भटककर हाथी मुख्य बाजार क्षेत्र में पहुंच गया. संयोगवश उस समय बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को हाथी की गतिविधियों की समय पर जानकारी नहीं मिल सकी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) के बाहर बने झोपड़ीनुमा ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा पास में खड़ी एक मारुति कार के शीशे भी तोड़ दिए.  हाथी के बाजार में पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और हाथी को आबादी क्षेत्र से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई. बाजार से निकलने के बाद हाथी राजडंडा गांव होते हुए बेलटोली गांव पहुंचा, जहां उसने ग्रामीण इसदोर तिर्की के एक बैल पर हमला कर दिया. हाथी के हमले में बैल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हाथी पुनः जंगल की ओर लौट रहा है.इस घटना से महुआडांड़ बाजार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी की निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!