लातेहार
सड़क सुरक्षा माह के समापन के मौके पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन
विकास एकादश ने राजस्व एकादश को हराया


मैच के दौरान दर्शकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई. सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित रखने की बात जन जन तक पहुंचाने की अपील की गयी. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के तहत बनाए गए नियमों के अनुसार वाहन चलाने की अपील की. उन्होने आम नागरिकों से हेलमेट पहन कर ही दो पहिया वाहन चलाने की बात कही. इसके अलावा उन्होने सीट बेल्ट, ड्रिंक ड्राइव, ओवरस्पीड हिट एंड रन गुड समेरिटन आदि के बारे मे जानकारी दी.
इस फैंसी क्रिकेट मैच में लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, ज़िला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड विपिन कुमार दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, सडीपीओ अरविंद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, खेल पदाधिकरी अवनिश त्रिपाठी, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकरी के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल थे. 